Are you facing difficulties while solving and mastering the chapter 13 of your BSEB class 8 History textbook? If your answer is yes, then you have come to the right place. Today we will get into Bihar Board Class 8 History Solutions Chapter 13: स्वतंत्रता के बाद विभाजित भारत का जन्म for free. With our solutions, it will be very easy for you to grasp the better understandings of this chapter.
विषय | सामाजिक विज्ञान |
पाठ | 13. स्वतंत्रता के बाद विभाजित भारत का जन्म |
वर्ग | 8th |
भाग | इतिहास (अतीत से वर्तमान) |
Category | Bihar Board Class 8 Solutions |
Bihar Board Class 8 History Solutions Chapter 13
स्वतंत्रता के बाद विभाजित भारत का जन्म
अभ्यास-प्रश्न
प्रश्न 1.
सही विकल्पों को चुनें
प्रश्न (i)
“वर्षों पहले हमने भविष्य को प्रतिज्ञा दी थी,” किसके भाषण का अंश है?
(क) महात्मा गांधी
(ख) जवाहरलाल नेहरू
(ग) राजेन्द्र प्रसाद
(घ) बल्लभ भाई पटेल
उत्तर-
(ख) जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न (ii)
आजादी के समय भारत के पास कौन-सी समस्या नहीं थी?
(क) देशी रियासतों के विलय
(ख) शरणार्थी की समस्या
(ग) पुनर्वास की समस्या
(घ) नेतृत्व की समस्या
उत्तर-
(घ) नेतृत्व की समस्या
प्रश्न (iii)
इनमें से कौन सही नहीं है?
(क) आजादी के समय देश की आबादी लगभग 34.5 करोड़ थी।
(ख) भारत खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर था
(ग) 90 प्रतिशत जनता कृषि पर निर्भर थी
(घ) भारत में उद्योग की कमी थी ।
उत्तर-
(ख) भारत खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर था
प्रश्न (iv)
विभाजन के समय सबसे बड़ी समस्या क्या थी?
(क) धार्मिक उन्माद
(ख) गरीबी
(ग) जातिवाद
(घ) बिजली
उत्तर-
(क) धार्मिक उन्माद
प्रश्न (v)
भाषा के आधार पर सबसे पहले किस राज्य का गठन हुआ ?
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) हिमाचल प्रदेश
(ग) आंध्र प्रदेश
(घ) तमिलनाडु
उत्तर-
(ग) आंध्र प्रदेश
प्रश्न (vi)
“अगर हिन्दी उनपर थोपी गई तो बहुत सारे लोग भारत से अलग हो जाएँगे” किसने कहा?
(क) राजगोपालाचारी
(ख) सरदार पटेल
(ग) राधाकृष्णन
(घ) कृष्णमाचारी
उत्तर-
(घ) कृष्णमाचारी
प्रश्न (vii)
‘गप्पूर्ण क्रांति’ का नारा किसने दिया?
(क) जयप्रकाश नारायण
(ख) विनोबा भावे
(ग) महात्मा गांधी
(घ) अन्ना हजारे
उत्तर-
(ग) महात्मा गांधी
प्रश्न (viii)
भाषायी आधार पर राज्यों के पुनर्गठन का विरोध किसने किया?
(क) जवाहरलाल नेहरू
(ख) बल्लभ भाई पटेल
(ग) उपरोक्त दोनों
(घ) किसी ने नहीं
उत्तर-
(ग) उपरोक्त दोनों
प्रश्न (ix)
पोखरण-1 का परीक्षण किसके प्रधानमंत्रित्व काल में हुआ?
(क) जवाहरलाल नेहरू
(ख) इंदिरा गांधी
(ग) मोरराजी देसाई
(घ) अटल बिहारी वाजपेयी
उत्तर-
(ख) इंदिरा गांधी
प्रश्न (x)
संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में किसने हस्ताक्षर किया ?
(क) जवाहरलाल नेहरू
(ख) राजेन्द्र प्रसाद
(ग) महात्मा गांधी ।
(घ) बल्लभ भाई पटेल
उत्तर-
(क) जवाहरलाल नेहरू
आइए विचार करें
प्रश्न (i)
आजादी के समय भारतीय कृषि किस पर निर्भर थी?
उत्तर-
आजादी के समय भारतीय कृषि मौनसून (वर्षा) पर निर्भर थी। कृषि पर उस समय 90% जनता निर्भर थी। सिंचाई की व्यवस्था विकसित नहीं थी। वर्षा नहीं होने से किसानों को तो अकाल का सामना करना ही पड़ता था, कृषकों पर निर्भर अन्य पेशा के लोग जैसे नाई, बढई, लोहार एवं कारीगर वर्ग भी संकट में आ जाते थे।
प्रश्न (ii)
आजादी के समय सबसे बड़ी समस्या क्या थी?
उत्तर-
आजादी के साथ-साथ देश का विभाजन भी हुआ था। भारत के सामने सबसे बड़ी समस्या लगभग 1 करोड़ शरणार्थियों की थी जिन्हें दंगों के कारण पाकिस्तान से भारत आने पर बाध्य होना पड़ा था। इनके रहने और इनको काम देने की व्यवस्था करना भारतीय सरकार की सबसे बड़ी समस्या थी।
प्रश्न (iii)
हिन्दी भाषा का विरोध किसने किया?
उत्तर-
संविधान सभा में भाषा के मुद्दे पर लम्बी बहस हुई। अधिकांश लोग अंग्रेजी की जगह हिन्दी को अपनाना चाहते थे। लेकिन गैर हिन्दी भाषियों ने इसका विरोध किया। टी. टी. कृष्णमाचारी ने दक्षिण के लोगों की ओर से चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन पर हिन्दी थोपी गई तो बहुत सारे लोग भारत से अलग हो जाएंगे।
प्रश्न (iv)
भाषायी आधार पर बनने वाले पांच राज्यों के नाम बताएँ।
उत्तर-
भाषायी आधार पर बनने वाले पाँच राज्यों के नाम इस प्रकार हैं आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा
प्रश्न (v)
योजना आयोग का गठन कब किया गया ?
उत्तर-
योजना आयोग का गठन सन् 1950 ई० में किया गया।
आइए करके देखें
प्रश्न (i)
हमारे संविधान में देश की एकता एवं अखण्डता का भरपूर ख्याल रखा गया है। इस विषय पर वर्ग में सहपाठियों के साथ चर्चा करें।
उत्तर-
हमारे संविधान में केन्द्र और राज्य सरकार के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया है ताकि केन्द्र और राज्य के बीच टकराव न हो। हमारी संविधान सभा ने केन्द्र को बहुत शक्तिशाली बनाया है ताकि केन्द्र की एकता, सुरक्षा और अखंडता को सुरक्षित रख सके। केन्द्र सरकार को कराधान, संचार, रक्षा और विदेश नीति की जिम्मेदारी दी गई।
प्रश्न (ii)
आज हमारे देश की स्थिति क्या है ? हम कहाँ तक सफल रहे हैं ? इस सम्बन्ध में अपने विचार से सहपाठियों को अवगत कराएँ।
उत्तर-
आज हमारा देश एक सशक्त लोकतांत्रिक देश के रूप में विश्व परिदृश्य में अपनी उपस्थिति करा चुका है। अब हमारी अर्थव्यवस्था भी काफी मजबूत हो गयी है। कृषि, उद्योग, व्यवसाय के क्षेत्र में हमारे देश ने बहुत तरक्की कर ली है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी हमारे देश ने काफी विकास कर लिया है। आर्थिक क्षेत्र में हमारा देश अब आत्मनिर्भर है। हम एक लोकतांत्रिक देश के रूप में अत्यन्त सफल रहे हैं।