Hello Students and Teachers. Are you searching for the Solutions of Bihar Board Class 9 Geography Chapter 1 ? If yes then you have come to the right place. On this page, we have presented you with the Solutions of Chapter 1: भारत आकार और स्थिति
विषय | सामाजिक विज्ञान |
पाठ | 1. भारत आकार और स्थिति |
वर्ग | 9th |
भाग | भूगोल |
Category | Bihar Board Class 9 Solutions |
Bihar Board Class 9 Geography Solutions Chapter 1
भारत आकार और स्थिति
1. निम्नलिखित चार प्रश्न के उत्तर चुनिए:
i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
1) राजस्थान 2) छत्तीसगढ़
3) ओड़िशा 4) त्रिपुरा
उत्तर: ओड़िशा
ii) भारत का सबसे पूर्वी देशान्तर कौन – सा है ?
1) 97°25’E 2) 77°6’E
2) 68°7’E 4) 82°32’E
उत्तर: 97°25’E
iii) उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएं किस देश को छूती हैं।
1) चाइना 2) नेपाल
2) भूटान 4) म्यांमार
उत्तर: नेपाल
iv) ग्रीष्मावकाश में आप आदि कवस्ती जाना चाहते है तो किस केन्द्र शासित क्षेत्र में जाएंगे ?
1) पुदुचेरी 2) अंडमान और निकोबार
2) लक्षद्वीप 4) दामन और डिऊ
उत्तर: लक्षद्वीप
v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी है जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन – सा देश है।
1) भूटान 2) बांग्लादेश
2) ताजिकिस्तान 4) नेपाल
उत्तर: ताजिकिस्तान
प्रश्न:2
निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:-
1) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताएं। दक्षिण में कौन – कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी है।
उत्तर:
अरब सागर में लक्षद्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह है। दक्षिण में श्रीलंका और मालदीप हमारे पड़ोसी द्वीपीय देश है।
2) उन देशों के नाम बताएं जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े है।
उत्तर: चीन,आस्ट्रेलिया, ब्राजील,संयुक्त राज्य अमेरिका,कनाडा तथा रूस क्षेत्रफल में भारत से बड़े है।
3) हमारे उत्तर – पश्चिमी, उत्तर तथा उत्तर पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताएं।
उत्तर: हमारे उत्तर – पश्चिमी में पाकिस्तान तथा अफ़गानिस्तान, उत्तर में चीन, तिब्बत, नेपाल एवम् भूटान तथा उत्तर – पूर्वी में म्यामार तथा बांग्लादेश सिथ्त है।
4) भारत में किन – किन राज्यो से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताएं।
उत्तर: गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम भारत के राज्य है जिनमे से कर्क रेखा से गुजरती हैं।
प्रश्न 3.
सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनो राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।
उतर. भारतीय मानक समय से अभिप्राय उस समय से है जो समस्त भारत में मान्य है। हमारे देश भारत में 82°30’ पूर्वी देशांतर को मानक माध्य रेखा स्वीकार किया गया है। इस विशेष स्थान के स्थानीय समय को सारे भारत में मानक समय के रूप में स्वीकार किया गया है। हमने 82°30’ पूर्वी देशांतर को मानक माध्य रेखा इसलिए स्वीकार किया है क्योंकि यह रेखा भारत के लगभग बीच में है।
इसलिए पूर्वी और पश्चिमी दोनों भागों के लिए यह ठीक पड़ती है। इससे ऐसी कई प्रकार की गड़बड़ियों को रोका जा सकता है जो भिन्न-भिन्न स्थानीय समय अपनाने के कारण हो सकती है। क्यूँकि अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग और गुजरात के पश्चिमी भाग में 2 घंटे का अंतर है यदि गणना की जाए तो भारत के देशान्तरीय विस्तार 68°70’ पूर्व से 97°25’ पूर्व में भी लगभग 30° का अन्तर पैदा होता है। अतः 30°अक्षांश घूमने में पृथ्वी को 30*4=120 मिनट अर्थात दो घण्टे का समय लगता है। इसलिए अरुणाचल प्रदेश में 2 घंटे पहले सूर्य उदय होता है।
प्रश्न 4.
हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति में इसे किस प्रकार लाभ हुआ है ?
उतर.
यदि विश्व के मानचित्र पर नजर डाले तो भारत की केन्द्रीय स्थिति एकदम स्पष्ट हो जाती है। भारतीय उपमहाद्वीप तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है और खासतौर से हिन्द महासागर में तो इसे केंद्रीय स्थान प्राप्त है जिसने इसे विभिन्न प्रकार से लाभान्वित किया है जो इस प्रकार :
- तीन ओर से समुद्र से घिरा होने के कारण भारत पूर्वी और पश्चिमी दिशाओं में स्थित देशों जैसे- म्यांमार, थाइलैंड, मलेशिया, जापान तथा कई अरब, अफ़्रीकी, यूरोपियन आदि देशों के साथ आसानी से व्यापारिक संबंध स्थापित कर सकता है।
- भारतीय लोग अपनी समुद्री स्थिति के कारण न केवल अन्य देशों से व्यापार करने में सफल हुए अपितु श्रीलंका, इंडोनेशिया आदि विभिन्न देशों में अपनी बस्तियाँ भी बसाई, जिससे भारतीय बौद्धिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार अन्य देशों में हुआ।
- हिंद महासागर में विश्व के अन्य देशों की अपेक्षा भारतीय तटरेखा ही सर्वाधिक लम्बी है। चूँकि पूर्व और पश्चिम की तरफ जाने वाले प्रत्येक समुद्री जहाज़ भारत की किसी न किसी बन्दरगाह से होकर गुजरता था अतः यहाँ के लोगों को तट शुल्क के रूप में काफ़ी धन मिलता था। साथ ही भारतीय व्यापार को प्रोत्साहन भी मिलता था।
- यदि भारत के तीनओर समुद्र न होता तो वर्तमान में अपने हवाई जहाज़ों के लिए अनेक देशों के ऊपर से उड़ान भरने के लिए उनकी अनुमति की आवश्यकता रूप से कई अंकुश लग जाते।
The Bihar Board Class 9 Geography Solutions provide detailed answers to the questions posed in the Bihar Board Class 9 Geography textbook. The solutions are prepared by expert geography teachers and are designed to help students understand the concepts covered in the textbook. The solutions provide step-by-step explanations of key concepts and offer insights into various real-world applications of the concepts learnt. The Bihar Board Class 9 Geography Solutions are an invaluable resource for students preparing for their Class 9 exams as well as for those who wish to further their studies in geography at the collegiate level.
Bihar Board Class 9 Geography Solutions बिहार बोर्ड कक्षा 9 भूगोल पाठ्यपुस्तक में पूछे गए प्रश्नों के विस्तृत उत्तर प्रदान करते हैं। समाधान विशेषज्ञ भूगोल शिक्षकों द्वारा तैयार किए जाते हैं और छात्रों को पाठ्यपुस्तक में शामिल अवधारणाओं को समझने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। समाधान प्रमुख अवधारणाओं के चरण-दर-चरण स्पष्टीकरण प्रदान करते हैं और सीखी गई अवधारणाओं के विभिन्न वास्तविक-विश्व अनुप्रयोगों में अंतर्दृष्टि प्रदान करते हैं। Bihar Board Class 9 Geography Solutions कक्षा 9 की परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के साथ-साथ उन लोगों के लिए एक अमूल्य संसाधन है जो कॉलेज स्तर पर भूगोल में अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं।